Contact Us

  • Address तात्या टोपे स्टेडियम, साउथ टीटी नगर, भोपाल, मध्य प्रदेश 462003
  • Mail to us dsywsportsmp@gmail.com
Eicher Volvo- conducts skill development training at Shivpuri

आयशर वोल्वो ने शिवपुरी में कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया

आयशर वोल्वो ने शिवपुरी में कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया

योजना का विवरण
शिवपुरी में Eicher Volvo और विभाग के सहयोग से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के तहत युवाओं को Eicher Volvo वाणिज्यिक वाहनों की मरम्मत जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

योजना के लाभ
नि:शुल्क प्रशिक्षण: प्रशिक्षण के दौरान "ऑन-जॉब ट्रेनिंग" के साथ स्टाइपेंड दिया जाता है।
इंडस्ट्री प्रमाणपत्र: सफल प्रशिक्षण के बाद इंडस्ट्री प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है।
कौशल ऋण सुविधा: जरूरतमंद युवाओं को 3 माह के शिवपुरी एकेडमी प्रशिक्षण और 6 माह के पिथमपुर Eicher प्लांट (इंदौर) में ऑन-जॉब ट्रेनिंग के बाद कौशल ऋण की सुविधा उपलब्ध है।

आयु सीमा
18 से 26 वर्ष के युवाओं के लिए योजना लागू है।

पात्रता
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।

कोर्स अवधि
9 माह। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए पाठ्यक्रम विवरण फाइल को देखें।

आवेदन की प्रक्रिया -
पाठयकर्म में प्रवेश पूरे वर्ष उपलब्ध है।
कृपया आवेदन फॉर्म को भरकर निम्न ई-मेल पर प्रेषित करें|
dsoshivpuri12@gmail.com

डॉक्यूमेंट सूचि

क्र. डॉक्यूमेंट का नाम डाउनलोड
1 Eicher Volvo ऑटोमोटिव स्किल एकेडमी पाठ्यक्रम विवरण
2 Eicher Volvo ऑटोमोटिव स्किल एकेडमी एप्लीकेशन फॉर्म