कॉस्मेटोलॉजी और पोषण का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
योजना का विवरण
VLCC के सहयोग से प्रदेश के युवाओं को सौंदर्य और फिटनेस के क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 12 फरवरी 2007 से रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत नॉलेज पार्टनर द्वारा एकेडमी के सभी सफल उम्मीदवारों को शत-प्रतिशत रोजगार दिया जाता है।
योजना के लाभ
बाजार दर से कम शुल्क में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
सफल उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के बाद नॉलेज पार्टनर द्वारा योग्यता के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्लेसमेंट दिया जाता है।
आयु सीमा
कोई आयु सीमा नहीं।
पात्रता
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: आंठवी पास।
कोर्स अवधि
VLCC विभिन्न अवधि वाले कई कोर्स प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए पाठ्यक्रम विवरण फाइल को देखें।
आवेदन की प्रक्रिया -
पाठयकर्मो में प्रवेश पूरे वर्ष उपलब्ध है।
कृपया आवेदन फॉर्म को भरकर निम्न ई-मेल पर प्रेषित करें -
institute.bhopal@vlccwellness.com / institute.indore@vlccwellness.com / institute.gwalior@vlccwellness.com
डॉक्यूमेंट सूचि
| क्र. | डॉक्यूमेंट का नाम | डाउनलोड |
|---|---|---|
| 1 | VLCC पाठ्यक्रम विवरण | ![]() |
| 2 | VLCC एप्लीकेशन फॉर्म | ![]() |